- Advertisement -Newspaper WordPress Theme
Weatherअंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के सानिध्य में संस्था द्वारा उत्तरी भारत के 9 राज्यों की एक आवश्यक चिंतन बैठक चंडीगढ़ के एक निजी होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रतिनिधि शामिल हुए जिनमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, उत्तर प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष मिथिलेश अग्रवाल, चंडीगढ़ के प्रभारी सुभाष चंद्र अग्रवाल, दिल्ली प्रदेश की महिला अध्यक्ष सुषमा गर्ग, हरियाणा के अध्यक्ष राम निवास गर्ग, हिमाचल के अध्यक्ष अशोक गर्ग, जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष स्वतंत्र अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष अमित वर्षेनिया, उत्तराखंड से रमेश गोयल, अमृतलाल बांसल अपने अपने सहयोगी प्रतिनिधियों के साथ पहुंचें। पटियाला क्षेत्र के प्रभारी प्रवीण गोयल ने अपने सहयोगी साथियों के साथ बैठक में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया। पंजाब की महिला अध्यक्ष एवं राजपुरा की विधायक नीना मित्तल ने कहा कि प्रत्येक महिला को सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी निश्ति करनी चाहिए ताकि प्रत्येक महिला स्वयं को एक शक्तिशाली महिला होने का गर्व महसूस कर सके। मैं एक साधारण घरेलू महिला होने के बावजूद सभी के सहयोग से विधायक चुनी गई हूं।
यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रवक्ता सुमेर गर्ग ने बताया कि सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि आज अग्रवाल वैश्य समाज के समक्ष बहुत सी ऐसी चुनौतियां हैं जिसको लेकर हमें गांव स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने अपने राज्यों में संगठन के सदस्यता अभियान को जन जन तक पहुंचाएं ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की संस्था में भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। चिंतन बैठक में सभी राष्ट्रीय एवं राज्य पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे जिससे संगठन को मजबूत किया जा सके। पंजाब प्रदेश के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि आज नशे के अलावा समाज के युवाओं द्वारा स्वेच्छा से किए जा रहे अंतरजातीय विवाह भी समाज के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में पंजाब ऐसा पहला राज्य है जहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर सभी सरकारी कार्यालयों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र हटाए गए हैं। यहां तक कि पंजाब गठन के पश्चात पंजाब में आप पार्टी की ऐसी पहली सरकार है जिसमें समाज का कोई भी विधायक मंत्री नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन की महिला अध्यक्ष एवं राजपुरा से विधायक नीना मित्तल को मंत्रिमंडल में शामिल कर अग्रवाल वैश्य समाज एवं महिला समाज का गौरव बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर पंजाब के वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष डा. संजीव गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ गर्ग, प्रसिद्ध मिष्ठान व्यापारी विपन जैन, अमृतलाल बांसल, सुभाष चंद्र अग्रवाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह के समापन पर उत्तराखंड के अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता के देहांत पर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For advertisement and enquiry contact:

    Your name

    Phone No.

    Your email

    Your City

    Message

    Exclusive content

    - Advertisement -Newspaper WordPress Theme

    Latest article

    More article

    - Advertisement -Newspaper WordPress Theme