- Advertisement -Newspaper WordPress Theme
Politicsविकास ठाकुर ने सभी को घर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान।

विकास ठाकुर ने सभी को घर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान।

जीवन गुप्ता ने पदक विजेता विकास ठाकुर को किया सम्मानित।

लुधियाना: 8 अगस्त (   ),  कॉमनवैल्थ खेलों में रजत पदक जीत कर भारत के हैवीवेट भारोत्तोलक खिलाड़ी द्वारा एक और पदक अपने नाम करके देश का नाम रोशन करने वाले विकास ठाकुर को उनके पैतृक शहर पहुँचने पर  भारतीय जनता पार्टी पंजाब के महासचिव जीवन गुप्ता ने सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जीवन गुप्ता ने इस अवसर पर विकास ठाकुर को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के आह्वान पर घर घर तिरंगा अभियान के तहत विकास ठाकुर को तिरंगा भेंट किया। विकास ठाकुर ने भी सभी पंजाब वासियों को अपने घरों पर देश की शाम भारतीय ध्वज तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

विकास ठाकुर को और कड़ी मेहनत करके देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हुए भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ज्ञात रहे कि लुधियाना के रहने वाले विकास ठाकुर ने 96 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 346 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For advertisement and enquiry contact:

    Your name

    Phone No.

    Your email

    Your City

    Message

    Exclusive content

    - Advertisement -Newspaper WordPress Theme

    Latest article

    More article

    - Advertisement -Newspaper WordPress Theme