- Advertisement -Newspaper WordPress Theme
Weatherभाजपा महिला मोर्चा ने मनाया तीज उत्सव।

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया तीज उत्सव।

तीज के त्योहार का पंजाबी सभ्याचार में अहम महत्व है — किरन शर्मा

लुधियाना 6 अगस्त ( ) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरन शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय अनपूर्णा रेस्टोरेंट लुधियाना में तीज का त्यौहार मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल,जिला महामंत्री राम गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित हुयी। तीज के त्योहार का पंजाबी सभ्याचार में अहम महत्व है। जिसको सावन माह में महिलाओं व लड़कियों द्वारा पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरन शर्मा ने भाजपा महिला मोर्चे की तरफ से रखे गए। तीज त्योहार में भाग लेने उपरांत कही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि ऐसे त्योहार ही भारतीय संस्कृति की परिचायक है। इसी से हम अपने परंपराओं के ओर भी नजदीक आते हैं। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरन शर्मा ने कहा कि इस त्योहार के आने से लड़कियों में नई उमंग आती है। वह अपनी खुशी का इजहार पींघ झूल, गिद्दा व मिठाई बांट कर करती हैं। इस मौके पर महिलाओ द्वारा गिद्दा,बोलिया,भंगड़ा भी पाया गया। इस कार्यक्रम में मिसिज तीज भी बनाई गयी जिसकी विजेता किरन शर्मा बनी, राजवंत कौर बनी मिसेज पंजाबन, सोनिया शर्मा और सीमा शर्मा को वेल ड्रेस का विजेता घोषित किया गया अन्य महिलाओं को भी गिफ्ट व सन्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी गोसाई,पार्षद ऐनी सिक्का,सोनिया शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा शर्मा,हरमनजीत कौर,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा संतोष अरोड़ा,सीमा वर्मा,सुनीता शर्मा,कविता तिवाड़ी,राधा चौहान,संतोष रानी,सीमा शर्मा,उषा रानी,पूजा,रचना,इंद्रा सूद,रमा शर्मा,डिंपल,रीता अरोड़ा,अमानत गिल उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For advertisement and enquiry contact:

    Your name

    Phone No.

    Your email

    Your City

    Message

    Exclusive content

    - Advertisement -Newspaper WordPress Theme

    Latest article

    More article

    - Advertisement -Newspaper WordPress Theme