- Advertisement -Newspaper WordPress Theme
Indiaजीवन गुप्ता ने लुधियाना गैस पीड़ितों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आर्थिक...

जीवन गुप्ता ने लुधियाना गैस पीड़ितों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए किया धन्यवाद

1 मई, लुधियाना में हुए गैस हादसे में मारे गए लोगों के लिए गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि यह घटना बहुत ही दु:खद है। भारतीय जनता पार्टी इस घटना में मारे गये तथा घायल हुए लोगों के परिवारों के साथ गहरा दु:ख प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि भगवान इस भयानक हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति दे और पीड़ित परिवार को दुःख सहने का बल प्रदान करे।
जीवन गुप्ता ने इस हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस गैस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों के इलाज के लिए प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को जल्द से जल्द इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई मुआवजा राशि एक भद्दा मजाक है। पंजाब सरकार द्वारा मृतकों को 50 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि जल्द से जल्द जारी की जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For advertisement and enquiry contact:

    Your name

    Phone No.

    Your email

    Your City

    Message

    Exclusive content

    - Advertisement -Newspaper WordPress Theme

    Latest article

    More article

    - Advertisement -Newspaper WordPress Theme